हैदराबाद में ट्रैफिक पुलिस ने 490 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा

हैदराबाद, साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने सप्ताहांत शराबी वाहन चालकों के खिलाफ विेशेष अभियान चलाते हुए कुल 490 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सप्ताहांत चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 490 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। जिनमें 384 दोपहिया, 20 तिपहिया, 79 चौपहिया व 7 भारी वाहन चालक शामिल है।

यह भी पढ़े: साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने 627 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा

इनमें 16 आरोपियों के शरीर में शराब की मात्रा 301 एमजी से 550 एमजी के बीच पायी गई। इसके अलावा 42 वाहन चालकों में 201 से 300 एमजी, 65 वाहन चालकों में 151 से 200 एमजी, 95 वाहन चालकों में 101 से 150, 184 वाहन चालकों में 51 से 100 तथा 88 वाहन चालकों में 50एमजी के कम शराब की मात्रा दर्ज की गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button