अंतरराष्ट्रीय सौर गबंधन का अध्यक्ष बना भारत

नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा कि भारत को एक बार फिर भारतीय सौर गबंधन (आईएसए) का अध्यक्ष चुन लिया गया है। वह 2024 से 2026 तक यह दायित्व संभालेगा। आईएसए की सातवीं आमसभा के मौके पर जोशी ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फ्रांस को एक बार फिर आईएसए का उपाध्यक्ष चुना गया है। जोशी ने कहा कि भारत का अध्यक्ष पद पर दोबारा चुना जाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत की तरफ से दुनियाभर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रभावशाली प्रयासों का प्रमाण है। भारत ने मिनी-ग्रिड एवं स्वास्थ्य देखभाल समाधान जैसी जरूरी सौर परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने के लिए भी असरदार कदम उाए हैं। अंतरराष्ट्रीय सौर गबंधन की स्थायी समिति ने भारत को अध्यक्ष चुनने के साथ आ उपाध्यक्ष भी चुने हैं। दुनिया के चार भौगोलिक क्षेत्रों में दो-दो उपाध्यक्षों का चुनाव किया गया है।

अफ्रीकी क्षेत्र से घाना एवं सेशेल्स, एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र से ऑस्ट्रेलिया एवं श्रीलंका, यूरोप एवं अन्य क्षेत्र से जर्मनी एवं इटली और लातिनी अमेरिका एवं कैरेबियाई क्षेत्र से ग्रेनेडा एवं सूरीनाम को उपाध्यक्ष चुना गया है। आईएसए के सदस्य देशों ने गबंधन के तीसरे महानिदेशक का भी चयन किया है। इस पद पर आशीष खन्ना को महानिदेशक नामित किया गया है। वह मौजूदा महानिदेशक अजय माथुर का कार्यकाल समाप्त होने पर मार्च-2025 में पदभार ग्रहण करेंगे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button