भारत ने अपनी पारी कल के स्कोर पांच विकेट पर 448 रन पर घोषित की

अहमदाबाद, पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने कैरेबियाई गेंदबाजों पर जमकर अपना दम दिखाया। तीन-तीन शतकों की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली और पारी घोषित कर बढ़त हासिल की।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी कल के स्कोर पांच विकेट पर 448 रन पर घोषित करके वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को सुबह 286 रन की बढत ले ली। भारत के लिये केएल राहुल (100), ध्रुव जुरेल (125) और रविंद्र जडेजा (नाबाद 104) ने शतक लगाये ।सुबह पिच से मिलने वाली मदद का फायदा लेने के लिये ही पारी समाप्ति की घेाषणा की गई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button