क्यूबस्ट्रोनॉट की संख्या में अमेरिका और जर्मनी को पछाड़ कर भारत आगे

सीएनसीएफ ने की भारत में गतिविधियों के विस्तार की घोषणा

हैदराबाद,   कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसे देखते हुए कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां ने अपनी गतिविधियों को भारत में विस्तार देने की जल्दी में हैं। क्लाउड नेटिव कंप्यूटिंग फ़ाउंडेशन (सीएनसीएफ) ने भी भारत में अपने क्यूबस्ट्रोनॉट और गोल्डन क्यूबस्ट्रोनॉट कार्यक्रमों में गति लाने की घोषणा की। सीएनसीएफ क्लाउड नेटिव सॉफ़्टवेयर के लिए स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करता है।  

क्लाउड नेटिव कंप्यूटिंग फ़ाउंडेशन के सीटीओ क्रिस एनिस्ज़िक ने आज यहां अपने एक बयान में कहा कि अप्रैल 2024 में क्यूबस्ट्रोनॉट कार्यक्रम शुरू करने के बाद से सीएनसीएफ ने 97 देशों में लगभग 2,000 क्यूबस्ट्रोनॉट को मान्यता दी है। भारत में 180 क्यूबस्ट्रोनॉट हैं, जिससे यह प्रमाणन आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सबसे अधिक लोगों वाला देश बन गया है। इस मामले में अमेरिका और जर्मनी क्रमशः दूसरे और तीसरे  स्थान पर है।

क्रिस एनिस्ज़िक ने बताया कि जैसे-जैसे क्लाउड नेटिव व्यापक होता जा रहा है और एआई कार्यभार को नया रूप दे रहा है, सॉफ़्टवेयर विकास में बदलाव आ रहे हैं। इन परिवर्तनों को अपनाकर संगठन आगे बढ़ सकते हैं। लिनक्स फ़ाउंडेशन की 2025 स्टेट ऑफ़ टेक टैलेंट रिपोर्ट में एआई आधारित भर्ती भी बढ़ी है। 2024 में इसमें 18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी थी। वर्ष 2026 में इसमें 23 प्रतिशत से अधिक वृद्धि का अनुमान है। सॉफ़्टवेयर इंजीनियरों और डेवलपर्स को सफल होने का निरंतर सीखने और कौशल विकास की मानसिकता अपनाने की आवश्यकता होगी। उन्होने कहा कि भारत तेज़ी से क्लाउड नेटिव इकोसिस्टम में सबसे जीवंत और सक्रिय क्षेत्रों में से एक बन गया है, और देश के क्यूबस्ट्रोनॉट कार्यक्रम की उपलब्धियाँ इसी गति को प्रतिबिंबित करती हैं। भारत में इतने सारे डेवलपर प्रमाणन प्राप्त करने के साथ साथ नेतृत्व, सामुदायिक योगदान और करियर विकास के लिए सीढ़ी के रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं।  

सीएनसीएफ में क्लाउड नेटिव प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रमुख क्रिस्टोफ़ सॉथियर ने कहा कि भारत में क्लाउड नेटिव समुदाय सीखने और सहयोग के प्रति अपने समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहा है। क्यूबस्ट्रोनॉट और गोल्डन क्यूबेस्ट्रोनॉट जैसे कार्यक्रम इस क्षेत्र में लोकप्रिय हो रहे हैं।  उन्होंने बताया कि गोल्डन क्यूबेस्ट्रोनॉट ने लिनक्स फाउंडेशन सर्टिफाइड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर प्रमाणन के साथ-साथ सभी 14 सीएनसीएफ प्रमाणन पूरे करके क्लाउड नेटिव लर्निंग के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।  क्यूबेस्ट्रोनॉट कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए, cncf.io/training/kubestronaut पर जाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button