भारत समिट: तेलंगाना में निवेश और ग्रीन ऊर्जा की नई दिशा

हैदराबाद, उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि भारत समिट के माध्यम से राज्य में निवेश आमंत्रित किया गया है। उन्होंने आज भारत समिट के पहले दिन बैठकों के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि समिट के जरिए राज्य में क्रियान्वित विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पूरी दुनिया को दी गयी है।

2035 तक 40,000 मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि समिट में भाग लिये प्रतिनिधियों को स्वच्छ एवं हरित नई ऊर्जा नीति के माध्यम से 2035 तक 40 हजार मेगावाट का बिजली उत्पादन करने, क्षेत्रीय रिंग रोड और आउटर रिंग रोड के बीच स्थापित किये जा रहे क्लस्टर, फ्यूचर सिटी, मूसी पुनरुद्धार, नॉलेज आईटी सेंटर, इंदिरा गिरि जल विकासम, यंग इंडिया इंटिग्रेटेड रेजिडेंशियल स्कूलों की स्थापना, राजीव युवा विकासम आदि योजनाओं के बारे में बताया गया।

उन्होंने कहा कि समिट के दौरान प्रतिनिधियों से तेलंगाना में निवेश करने का आग्रह किया, जो देश के लिए एक मॉडल बनने के लिए तैयार है। इसके अलावा उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि अतीत में शीत युद्ध के दौरान जब पूरा विश्व दो गुटों में बंटा हुआ था, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने कुछ देशों के साथ मिलकर गुटनिरपेक्षता की नीति अपनाई और विश्व को दिशा दिखाई थी।

भारत समिट बना कांग्रेस विचारधारा का वैश्विक मंच

उन्होंने आगे कहा कि लम्बे समय के बाद विश्व भर में बढ़ती आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक असमानताओं बढ़ने के परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर अहिंसा, सत्य और सामाजिक न्याय के तीन मूल सिद्धांतों के साथ भारत समिट के माध्यम से दिशा दिखाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह समिट कांग्रेस पार्टी के मूल सिद्धांतों के आधार पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें शांति प्रेमियों, विश्व न्याय चाहने वालों तथा प्रगतिशील विचारों वाले लोगों ने 8 पैनलों में चर्चा में भाग लिया।

साथ ही जोड़ा की 100 देशों से आये प्रतिनिधियों ने लैंगिक न्याय, नारीवादी भविष्य, तथ्य बनाम कल्पना, गलत सूचनाओं का मुकाबला, युवा और कल की राजनीति जैसे विषयों पर गहन चर्चा की। उन्होंने आशा जतायी कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिष्ठात्मक रूप से आयोजित भारत समिट एक ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button