भारत को पहला महिला क्रिकेट विश्व कप, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नयी दिल्ली, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया। रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला महिला विश्व कप अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी।

उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) में भाषण की शुरुआत टीम इंडिया की जीत से करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
“पूरा भारत अपनी क्रिकेट टीम की सफलता से उत्साहित है। यह भारत का पहला महिला विश्व कप खिताब है। मैं हमारी महिला क्रिकेट टीम को बधाई देता हूं। हमें आप पर गर्व है। आपकी सफलता देशभर के लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी।”

प्रधानमंत्री ने इसे भारत के खेल इतिहास का स्वर्णिम पल बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश के आत्मविश्वास को और मजबूत करती है।

Ad

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा,
“भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रत्येक सदस्य को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई! उन्होंने पहली बार इसे जीतकर इतिहास रच दिया है। लड़कियों ने भारत को गौरवान्वित किया है, मैं उनकी सराहना करती हूं। यह ऐतिहासिक क्षण महिला क्रिकेट को और भी ऊंचाई पर ले जाएगा।”

भारतीय टीम की इस जीत को देशभर में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना है। यह विजय न केवल महिला क्रिकेट के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय खेल जगत में भी नई ऊर्जा का संचार करने वाली है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button