इंडियन फैमिली ढाबे पर छापेमारी, रक्षा विभाग की शराब जब्त
हैदराबाद, आबकारी नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग की कार्रवाई में रक्षा विभाग से संबंधित शराब की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। राज्य आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ढाबे पर छापेमारी की, जहां से प्रतिबंधित शराब बरामद की गई।
आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने पटनचेरु आबकारी पुलिस के साथ मिलकर ढाबे में छापेमारी करते हुए रक्षा विभाग से संबंधित शराब की बोतलों को जब्त किया। पटनचेरु के सहायक आबकारी अधीक्षक श्रीनिवास राव ने कहा कि नरसमपेट स्थित इंडियन फैमिली ढाबा पर छापेमारी करते हुए डिफेन्स की 20 शराब की बोतलों को जब्त किया गया।
यह भी पढ़े: हैदराबाद : एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त
इस मामले में, संगारेड्डी के जी. हेमंत कुमार व जी. केशव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को शराब की बोतलों, दोपहिया व 2 सेल फोनों के साथ पटनचेरु आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



