मस्कट पुस्तक मेले में भारतीय प्रकाशक की धूम
मस्कट,(ओमान ) मस्कट अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में अंग्रेजी भाषा की अपनी शैक्षणिक पुस्तकों के जरिये भारत का एक प्रकाशक समूह काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है।मुंबई स्थित ‘शेठ पब्लिकेशन्स’ मस्कट अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में हिस्सा ले रहा एकमात्र भारतीय प्रकाशन समूह है। बच्चों के लिए अंग्रेजी भाषा की शैक्षणिक पुस्तकों के जरिये यह प्रकाशन समूह ओमान के बच्चों के अभिभावकों और शिक्षकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
पुस्तक मेले में 670 से अधिक स्टॉल में से एकमात्र भारतीय पंजीकृत प्रकाशक शेठ पब्लिकेशन्स ने भारत केंद्रित में तैयार सामग्री बेचने पर ध्यान केंद्रित किया है।
शेठ पब्लिकेशन्स के पुरवेश शेठ ने कहा, ‘‘मैं मस्कट पुस्तक मेले में भाग लेने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी हूं। अगर आप मेरी किताबें देखें तो वे भारत में अंग्रेजी भाषा में तैयार और डिजाइन की गई हैं। यहां ब्रिटेन, अमेरिका और स्थानीय अरबी भाषा की पुस्तकों को प्रदर्शित करने वाले अन्य प्रकाशकों के विपरीत, मेरी पुस्तकें पूरी तरह से भारत में भारतीय लेखकों, चित्रकारों और संपादकों द्वारा प्रकाशित की जाती हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे अंग्रेजी और मुख्य विषयों में उत्कृष्टता हासिल करें, और भारत में निर्मित हमारी पुस्तकें इसके लिए एक किफायती और विश्वसनीय समाधान प्रदान करती हैं। ओमान द्वारा अपनी अर्थव्यवस्था को तेल से परे व्यापक बनाने के प्रयास ने ऐसी शैक्षणिक सामग्रियों की आवश्यकता को बढ़ा दिया है जो युवाओं को वैश्विक कार्यबल के लिए तैयार कर सकें। (भाषा)
यह भी पढ़ें– मोदी आंध्र प्रदेश में करेंगे 58 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्गाटन
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



