भारतीय पोत परिवहन में 10,000 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा एफडीआई

नई दिल्ली, साइप्रस की कंपनियों इंटरओरिएंट नेविगेशन कंपनी लिमिटेड और डैनशिप एंड पार्टनर्स लिमिटेड ने भारतीय पोत परिवहन क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।

इंटरओरिएंट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह निवेश भारतीय पोत परिवहन क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र को वर्ष 2005 में 100 प्रतिशत एफडीआई के लिए खोला गया था।

यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 जून, 2025 को हुई साइप्रस यात्रा के कुछ दिन बाद की गई है। अपनी यात्रा के दौरान मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के साथ औपचारिक चर्चा की थी।

बयान के अनुसार, इस निवेश के तहत सभी जहाज भारतीय ध्वज के तहत पंजीकृत होंगेइंटरओरिएंट की स्थापना वर्ष 1979 में हुई थी और यह 100 से अधिक जहाजों के बेड़े का प्रबंधन करती है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button