इंडिगो का विमान मुंबई हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा
मुंबई, दिल्ली से गोवा जा रहे इंडिगो के एक विमान को इंजन में खराबी आ जाने के कारण यहां आपात स्थिति में उतारा गया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।सूत्र ने बताया कि एयरबस ए320 नियो विमान को रात नौ बजकर 52 मिनट पर आपात स्थिति में उतारा गया।अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे।
सूत्र ने कहा कि दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6271 के लिए पूर्ण आपात स्थित घोषित की गई और एक इंजन में खराबी के कारण इसका मार्ग परिवर्तित कर इसे मुंबई लाया गया।(भाषा)
यह भी पढ़ें. दुर्घटनाग्रस्त विमान की रिपोर्ट पर चरणवीर सिंह रंधावा ने उठाये सवाल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





