मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
हैदराबाद, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सुदर्शन रेड्डी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और मतदाता सूचियों की गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावों के आयोजन के लिए एक सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सुदर्शन रेड्डी ने राज्य के सभी ईआरओ और एआरओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची कार्यक्रम के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति के साथ चुनाव संबंधी लंबित मुद्दों की समीक्षा की। अवसर पर अधिकारियों ने मतदाता सूची अद्यतन, दावे-आपत्तियों का समाधान, क्षेत्र सत्यापन और डेटा प्रविष्टि सटीकता जैसे प्रमुख मुद्दों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
यह भी पढ़ें… हैद्रा आयुक्त को तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी चेतावनी
सीईओ ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। साथ ही हर चरण में सटीकता, सावधानी और समयबद्धता का ध्यान रखा जाना चाहिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरि सिंह, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



