राजेंद्र नगर में अंतरराज्यीय ड्रग्स, गांजा तस्करी का पर्दाफाश

हैदराबाद, साइबराबाद की राजेंद्र नगर पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग्स, गांजा तस्करी का पर्दाफाश कर 3 ग्राहकों समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 17 ग्राम एमडीएमए, 150 ग्राम गांजा, 5 सेलफोन्स, 9,700 रुपये की नकदी भी जब्त की गई। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजेंद्र नगर के पुलिस उपायुक्त योगेश गौतम ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा आराम घर चौराहे के पास ड्रग्स की तस्करी की जानकारी दी गई।

इसके बाद, एसओटी व स्थानीय पुलिस ने छापेमारी करते हुए आंध्र प्रदेश, काकीनाडा के एस. संतोष (26), बेंगलुरु के गांधी संदीप (23), राजमंड्री के के. शिवा कुमार (23) को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद राजमंड्री के आई. टी. कर्मचारी पी. साई बाबू (25), खाजा गुड़ा के निजी कर्मचारी के. विशाल रेड्डी (28), केपीएचबी के फोटोग्राफर पी. समीर (24) को आरोपियों के पास से ड्रग्स खरीदकर सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ऑर्डर मिलने के बाद आरोपियों ने बेंगलुरु से ड्रग्स, गांजा खरीदा और हैदराबाद में सप्लाई करने के लिए पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button