अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश : 4.9 किलो गांजे के साथ 1 गिरफ्तार, 2 फरार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व घटकेसर की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 4.9 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया। मामले में पकड़े गये व्यक्ति की पत्नी समेत दो की तलाश चल रही है। एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि मूल रूप से ओडिशा में रहने वाला किशोर मलिक हैदराबाद में अपनी पत्नी के साथ निर्माणाधीन भवनों में काम करता था।

हैदराबाद में गांजे की खपत और अच्छी मांग की जानकारी मिलने के बाद से ही वह भी गांजे की सप्लाई करने की योजना बना रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ पहले मलिक पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव गया, वापसी में उसने 5 किलो गांजे ले लिया। आज सुबह इमलीबन बस स्टैंड उतरने के बाद उससे मोहम्मद अब्दुल मुजीब नामक अपनी दोपहिया पर बैठाकर चेरलापल्ली की ओर लेकर चला गया। जबकि पत्नी ऑटो में अपने किराये के मकान की ओर चली गई।

Ad

यह भी पढ़े: हैदराबाद में मासूम की हत्या और दुष्कर्म : किशोर गिरफ्तार

विश्वसनीय सूत्रों के जरिए गांजा तस्करी की जानकारी मिलने और आरोपियों के दोपहिया पर घटकेसर की ओर जाने की सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने तुरन्त घटकेसर की आबकारी पुलिस को अलर्ट किया। आबकारी पुलिस ने घटकेसर मुख्य चौराहे के पास दो संदिग्धों को ट्रेस कर लिया, पुलिस की नजर पड़ते ही अब्दुल दोपहिया से कूदकर भाग गया, लेकिन किशोर को धर लिया गया। आरोपी के पास से 4.9 किलो गांजा, दोपहिया, सेलफोन जब्त करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button