अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

हैदराबाद, आबकारी पुलिस ने खतरनाक मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 106 किलो गांजा समेत, 1 पिस्तौल, 5 रिवाल्वर, 40 जिंदा कारतूस, 12 खाली मेक्जिन, 35,500 रुपये की नकदी को भी जब्त किया।

नामपल्ली स्थित आबकारी भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए निदेशक शाहनवाज कासिम ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों के जरिए सूचना मिलने के बाद खम्मम की आबकारी पुलिस लक्ष्मीदेवीपल्ली चौराहे के पास एक चौपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली। 106 किलो गांजा के साथ 1 पिस्तौल, 5 रिवाल्वर, 40 जिंदा कारतूस, 12 खाली मेक्जिन भी बरामद हुई। आरोपियों ने स्वयं की पहचान केरल के बिलाल (30), तमिलनाडु के श्याम सुंदर (31) और काशीनंदन संतोष (31) के रूप में दी। जबकि पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले आरोपी की पहचान तिरुचिरापल्ली के जेम्स के रूप में की।

Ad

3 गिरफ्तारपिस्तौल, रिवाल्वर समेत अन्य सामग्री जब्त

अधिकारी ने बताया कि हथियारों के बारे में पूछने पर आरोपियों ने भोपाल से खरीदने का खुलासा किया, वे ओडिशा से गांजा लेकर तेलंगाना के रास्ते केरल की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बिलाल पेशेवर अपराधी है, उसके खिलाफ एनडीपीएस समेत अन्य लगभग 100 मामले दर्ज है। इन मामले में से 28 मामलों में उसे सजा भी हुई, वह 8 वर्ष जेल की सजा काटने के बाद कुछ महीनों पहले ही छूटा था। उसने ही भोपाल में अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर हथियार खरीदे। जबकि श्याम सुंदर तमिलनाडु का पेशेवर ड्रग्स डीलर है, वह भी लंबे समय से गांजा तस्करी की घटनाओं में शामिल है। इसके अलावा जेम्स के खिलाफ हत्या, अपराध, लूटपाट, मारपीट के कई मामले में तमिलनाडु के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज है। 

निदेशक ने बताया कि विभाग द्वारा हथियारों को संबंधित पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।अवसर पर खम्मम आबकारी पुलिस के उपायुक्त जनार्दन रेड्डी, सहायक आयुक्त जी. गणेश के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Exit mobile version