अंतरराज्यीय चोर ने पुलिस कांस्टेबल पर किया जानलेवा हमला, पुलिस आयुक्त ने की मिजाजपुर्जी

हैदराबाद राज्य के खम्मम जिला स्थित सत्तू पल्ली बस स्टेशन के पास अंतरराज्यीय चोर पुलिस कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल का जिला सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आयुक्त सुनील दत्त ने अस्पताल का दौरा करते हुए कांस्टेबल की मिजाजपुर्जी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्तू पल्ली पुलिस स्टेशन का कांस्टेबल नरेश कुमार आज अलस सुबह गश्ती पर था।

पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर फरार हुआ अंतरराज्यीय चोर

इसी दौरान उसे बस स्टेशन पर अंतरराज्यीय चोर टी. सुरेंद्र दिखाई दिये, कांस्टेबल के निकट जाने पर सुरेंद्र अपनी दोपहिया पर तेजी से फरार होने लगा। इसके बाद कांस्टेबल ने भी अपनी दोपहिया पर सुरेंद्र का पीछा किया और उसे कुछ दूरी पर रोक लिया। इसके बाद मौका मिलते ही सुरेंद्र ने अपने पास मौजूद तेजधार हथियार से कांस्टेबल के सिर पर 2 तथा हाथ पर 2 वार कर दिये। कांस्टेबल के जमीन पर गिरते ही वह दोपहिया में ही फरार हो गया।

सुरेंद्र की तलाश में पुलिस, कांस्टेबल पर हमले के बाद फरार

लोगों ने कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की पुलिस को भी सूचना दी। घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद आज सुबह खम्मम के पुलिस आयुक्त सुनील दत्त ने अस्पताल का दौरा करते हुए कांस्टेबल की मिजाजपूर्जी की। उन्होंने कांस्टेबल के परिजनों से भी बात करते हुए अधिकारियों को फरार चोर को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन करने का भी आदेश दिया। बताया गया कि सुरेंद्र पडोसी राज्य एनटीआर जिले का रहने वाला है, उसके दोनों दोनों राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज है। पिछले 2 माह से ही सत्तू पल्ली सुरेंद्र की घर पकड़ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

यह भी पढ़े भारत ने न्यूयॉर्क में यूएनसीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में भागीदारी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button