इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएँ आरंभ, 95.7 छात्र रहे उपस्थित

हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा संचालित इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई-2026) के तहत सामान्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा आरंभ हुई। इसमें जिसमें 95.7 प्रतिशत छात्र उपस्थित रहे।

बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आज संचालित प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या 1,47,873 थी, जिनमें 1,41,548 छात्र उपस्थित रहे। परीक्षा में 6,325 छात्र अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक तथा बिना किसी अप्रिय घटना के सम्पन्न हुई।21 फरवरी तक आयोजित होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए 1,440 केंद्र बनाए गए हैं।यह परीक्षाएँ दो सत्रों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएँगी।

यह भी पढ़ें… बजट 2026 से तेलंगाना को बड़ी राहत की उम्मीद

Exit mobile version