इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा नतीजे घोषित
लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी
हैदराबाद, उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने आज नामपल्ली स्थित तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन कार्यालय में आईपीई-2025 के नतीजे जारी किए।
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई-2025) के घोषित नतीजों के अनुसार द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल 71.3 प्रतिशत रहा। वहीं प्रथम वर्ष का परीक्षाफल 65.9 प्रतिशत रहा। इस वर्ष भी परीक्षाफल में लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। इंटर द्वितीय वर्ष में जहां 74.2 प्रतिशत लड़कियां उर्त्तीण रहीं। वहीं 57.3 प्रतिशत लड़के उर्त्तीण हुए। इसी क्रम में प्रथम वर्ष में 73.8 प्रतिशत लड़कियां तथा 57.8 लड़कों ने सफलता अर्जित की।
पिछली वर्ष की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक छात्र उत्तीर्ण
इंटर पब्लिक परीक्षा-2025 में कुल 9,97,012 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें 6,09,693 (62.1 प्रतिशत) छात्रों ने सफलता अर्जित की। आज यहाँ जारी नतीजों के अनुसार इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 71.3 प्रतिशत परीक्षार्थी उर्त्तीण रहे। जो पिछली वर्ष की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत अधिक है। इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा में कुल (जनरल तथा वोकेशनल) 5,08,582 परीक्षार्थियों (2,51,173 बालिकाएं व 2,57,409 छात्र) ने भाग लिया था। इनमें कुल 3,33,908 (71.3 प्रतिशत) सफल घोषित किए गए। उर्त्तीण होने वालों में 74.2 प्रतिशत बालिकाएं तथा 57.3 प्रतिशत बालक शामिल हैं।
जारी आंकड़ों के अनुसार ए ग्रेड प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 2,12,297 रही। हर बार की तरह आईपीई-2025 नतीजों में भी बालिकाओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा। जहाँ इंटर द्वितीय वर्ष परीक्षा में 74.2 बालिकाएं सफल रहीं, वहीं बालकों का आंकड़ा महज 57.3 प्रतिशत रहा।
प्रथम वर्ष की परीक्षा में 65.9 प्रतिशत छात्र सफल
आईपीई 2025 के तहत इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 65.9 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। पिछले वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा लगभग 6 प्रतिशत अधिक है। जारी आंकड़ों के अनुसार इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में (जनरल तथा वोकेशनल) 4,88,430 परीक्षार्थियों (2,48,267 लड़कियां व 2,40,163 लड़के) ने भाग लिया था। इनमें कुल 3,22,191 (65.9 प्रतिशत) उर्त्तीण घोषित किए गए। इंटर प्रथम वर्ष में लड़कियों का उर्त्तीण प्रतिशत 73.8 रहा। जो पिछली वर्ष की तुलना में 5.5 प्रतिशत अधिक रहा। लड़कों का उर्त्तीण प्रतिशत इस वर्ष 57.8 रहा। जो पिछली वर्ष की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक रहा।
जिलावार नतीजों के अनुसार इंटर द्वितीय वर्ष (जनरल) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन जिलों में मुलुगू (80.1 प्रतिशत), कोमरामभीम आसिफाबाद (79.5 प्रतिशत) तथा मेडचल (78 प्रतिशत) का नाम शामिल है। सबसे कम उर्त्तीण प्रतिशत कामारेड्डी जिले (54.9 प्रतिशत) रहा। इंटर प्रथम वर्ष (जनरल) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन जिलों में मेडचल (77.5 प्रतिशत), रंगारेड्डी (76.9 प्रतिशत) तथा कोमरामभीम आसिफाबाद (70.4 प्रतिशत) का नाम शामिल रहा। सबसे कम उर्त्तीण प्रतिशत महबूबाबाद का (49.2 प्रतिशत) रहा।
नतीजे http://tsbie.cgg.gov.in तथा http://results.cgg.gov.in द्वारा प्राप्त किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें– उप मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे इंटर के नतीजे
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



