इरा ने खेली तूफानी पारी

चौदह साल की बल्लेबाज ने ठोके 346 रन

अलूर (बेंगलुरू), मुंबई की 14 साल की सलामी बल्लेबाज इरा जाधव रविवार को अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 346 रन बनाकर अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय बन गईं।

सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली और अजीत अगरकर के स्कूल शारदाश्रम विद्यामंदिर की छात्रा इरा ने 157 गेंदों में 42 चौकों और 16 छक्कों की मदद से यह पारी खेली। यह किसी भारतीय द्वारा यूथ लिस्ट ए मैचों में बनाया गया सर्वेच्च स्कोर भी है, लेकिन इस वर्ग का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली के नाम है, जिन्होंने 2010 में एक घरेलू मैच में 427 रन बनाए थे।

इरा पिछली महिला प्रीमियर लीग नीलामी में नहीं बिक पाई थीं। उन्हें हालांकि मलेशिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारत की अंडर-19 टी-20 विश्व कप टीम के स्टैंडबाय में शामिल किया गया है। भारत की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की मुरीद इरा के तिहरे शतक और कप्तान हर्ले गाला (116, 79 गेंद) के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 274 रन की साझेदारी की बदौलत मुंबई ने तीन विकेट पर 563 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मेघालय की टीम महज 19 रन पर आउट हो गई और इस पारी में छह खिलाड़ी शून्य पर आउट हुई। इससे मुंबई ने 544 रन की विशाल जीत दर्ज की।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button