जगद्गुरु श्रीश्रीचंद्र जयन्ती महोत्सव आयोजित

हैदराबाद, पुरानापुल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण में उदासीनाचार्य जगद्गुरु श्रीश्रीचंद्र का 531वाँ जयन्ती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महंत योगी प्रशांतदासजी महाराज ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के तहत पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ, जागरण व भण्डारा कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया।

आचार्यश्री की विशेष पूजा, आरती विधि विधान से वैदिक विद्वानों के मंत्रोच्चारण के बीच मात्रा शास्त्र पाठ, श्रीश्रीचंद्र भगवान कीर्तन, श्याम बाबा की भजन संध्या एवं राधाष्टमी कार्यक्रम, सेन्ट्रल गुरुद्वारा साहेब गौलीगुड़ा के ग्रन्थी साहिब राजेद्र सिंह, रविन्दर सिंह रागी, बैसाख सिंह, छतर सिंह, सरदार गुलशन सिंह द्वारा ध्वजा साहिब एवं धूना साहिबजी का पूजन, हवन, कीर्तन, अरदास, आरती व भक्तों के लिए विशाल भण्डारा महाप्रसादी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पधारे बतौर मुख्य अतिथि गोशामहल विधायक टी. राजा सिंह का महन्तश्री एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष सम्मान किया गया। राजा सिंह ने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के लिए जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी, वह तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें… संत-महापुरुषों की कृपा बिना बह्मज्ञान की प्राप्ति नहीं : डॉ. श्याम सुंदरजी

कार्यक्रम विनय कुमार यादव, पप्पु कुमार सिंह, आर.एन. सिंह, श्याम यादव, धनंजय राज सिंह, सचिन सिंह, शिवकुमार सिंह, पप्पु सिंह, हीरालाल यादव, रामहरण यादव, अमरनाथ यादव, संजीत सिंह, मूले महेश्वर, अभि भोला, सुमित सिंह, महिला मंडल की पूजा सोनी, सीमा रोड़ा, रिंकु अग्रवाल, मीनाक्षी परवाल, देवी सोनी, राधिका, दीपाली, बरखा अग्रवाल, चंचल सुगन्ध, राधिका दीदी, संगीता अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे। महंत योगी प्रशांतदासजी महाराज ने कार्यक्रम में पधारे भक्तों का आभार किया। महा आरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button