तेरापंथ भवन में जैन ज्योतिष व नवग्रह अनुष्ठान सम्पन्न

हैदराबाद, तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद, तेरापंथ युवक परिषद हैदराबाद व महावीर इंटरनेशनल हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में जैन ज्योतिष व नवग्रह अनुष्ठान का आयोजन साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी आदि ठाणा-4 के सानिध्य में तेरापंथ भवन, डी.वी. कॉलोनी, सिकंदराबाद में किया गया। आज यहाँ राजेन्द्र बोथरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साध्वी गवेषणाश्री ने कहा कि जैन धर्म आत्मवाद, कर्मवाद व पुरुषार्थवाद को मानता है।

हमारे आठ कर्मों का नवग्रहों के साथ कैसे संबंध होता है, यह सब ज्योतिष शास्त्र द्वारा जाना जा सकता है। कौनसा कर्म किस समय क्या फल देता है, यह जाना जा सकता है। पुरुषार्थ के द्वारा हम अशुभ कर्म को शुभ में बदल सकते हैं, कर्म फल को बदल सकते हैं। हम आचरण के द्वारा, अनुष्ठान के द्वारा ग्रहों की दिशा बदल सकते हैं। साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी ने कहा कि जैन धर्म में चार प्रकार के देवताओं की मान्यता रही है। उनमें से एक है ज्योतिष देवता, जिनके भी पाँच प्रकार हैं- सूर्य, चंद्र, ग्रह, नक्षत्र और तारा।

यह भी पढ़ें.. तेरापंथ युवक परिषद ने किया दायित्व बोध कार्यशाला का आयोजन

Ad

नवग्रह शांति अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भागीदारी

इन सभी की दशा और दिशा को सकारात्मक बनाने के लिए जैनाचार्य और ज्योतिषाचार्य ने नवग्रह शांति हेतु अनेक प्रयोग खोजें हैं। इनका प्रयोग करने से व्यक्ति के जीवन में शांति की अनुभूति होती है और परिस्थितियाँ अनुकूल बनती हैं। नमस्कार महामंत्र व तीर्थंकरों का जाप रंगों के साथ, बीज मंत्रों के साथ फलदायी सिद्ध होता है। जैन दर्शन में तीर्थंकरों व नमस्कार महामंत्र पर आधारित मंत्रोच्चार से यह अनुष्ठान करवाया गया।

अनुष्ठान प्रांगण की सजावट को ब्रह्माण्ड का रूप दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। मंगलाचरण महिला मंडल, तेयुप व महावीर इंटरनेशनल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अवसर पर सभी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। अनुष्ठान में सैंकड़ों की संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। महिला मंडल हैदराबाद की अध्यक्ष नमिता सिंघी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संयोजक अशोक सेठिया, विशाल भंडारी, अंजू चोरड़िया, सरिता डागा, अर्चना नाहटा के साथ तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button