15-19 जनवरी को जयपुर बुकमार्क 2026 वैश्विक प्रकाशन जगत जुटेगा
जयपुर, जयपुर बुकमार्क (JBM) 2026 में प्रकाशन, कला, साहित्य और वैश्विक सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण और विचारोत्तेजक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें बीज बोने की संस्कृति की शताब्दी (Century of Seeding Culture) सत्र के तहत हर्षा भटकल और अनिश गावंडे के बीच संवाद होगा। वहीं (Ye Dil Manga More: Art and Anime from Japan )ये दिल मांगा मोर: जापान की कला और एनीमे सत्र में प्रसिद्ध मंगा कलाकार योशितोकी ओइमा और जापान के चर्चित प्रकाशक कोडांशा से जुड़े योशिआकी कोगा, राधिका झा के साथ बातचीत करेंगे।
जयपुर बुकमार्क (जेमबीएम) 2026 का आयोजन जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) के साथ 15 से 19 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान साहित्य, कला और वैश्विक प्रकाशन से जुड़े कई महत्वपूर्ण संवाद और विचार-विमर्श सत्र आयोजित होंगे। यह मंच प्रकाशन उद्योग में उभरते रुझानों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव, अनुवाद, स्वतंत्र प्रकाशन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे अहम विषयों पर केंद्रित रहेगा। दुनिया भर से प्रकाशक, साहित्यिक एजेंट और लेखक यहां विचारों के आदान-प्रदान और व्यावसायिक अवसरों के लिए एकत्र होंगे।
जयपुर बुकमार्क 2026 के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में वैश्विक प्रकाशन शामिल है, जहां अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों, एजेंटों और उद्योग के नेताओं के बीच रणनीतिक सहयोग और प्रकाशन अधिकारों के आदान-प्रदान पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रकाशन उद्योग पर जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रभाव को लेकर विशेष सत्र आयोजित होंगे।
अनुवाद और विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत–यूके प्रकाशन फेलोशिप को भी प्रमुखता दी जाएगी। यह पहल ब्रिटिश काउंसिल के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से अनुवाद और कम प्रतिनिधित्व वाली आवाज़ों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं उद्योग नवाचार से जुड़े सत्रों में कहानी कहने के नए तरीकों, पुस्तक व्यापार के भविष्य और प्रकाशन के बदलते परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा होगी।
जयपुर बुकमार्क 2026 अपने 13वें संस्करण में 15 से 19 जनवरी तक आयोजित होगा
जयपुर बुकमार्क सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जहां विभिन्न देशों के प्रतिभागी सांस्कृतिक समझ और सहयोग को मजबूत करने पर विचार साझा करेंगे। इस आयोजन में प्रकाशक, साहित्यिक एजेंट, अनुवादक, लेखक, पुस्तक विक्रेता और उद्योग से जुड़े अन्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। प्रमुख हस्तियों में जयपुर बुकमार्क की निदेशक नमिता गोखले और मनीषा चौधरी के साथ-साथ ब्रिटिश काउंसिल जैसे अंतरराष्ट्रीय साझेदार शामिल रहेंगे।
जयपुर बुकमार्क 2026 अपने 13वें संस्करण में 15 से 19 जनवरी तक आयोजित होगा। इसके अंतर्गत फ्यूचर्सस्केप जैसे सत्रों में प्रकाशन उद्योग के भविष्य और रुझानों पर चर्चा की जाएगी, जबकि भारत–यूके प्रकाशन फेलोशिप अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और मजबूती देगी।तमिलनाडु टेक्स्टबुक ब्यूरो, सेज पब्लिकेशंस और महाराष्ट्र सरकार का मराठी भाषा विभाग जयपुर बुकमार्क के सत्र साझेदार होंगे।

कुल मिलाकर, जयपुर बुकमार्क 2026 प्रकाशन उद्योग के लिए एक अहम बी2बी मंच साबित होगा, जो साहित्य, कला और व्यापार के संगम पर केंद्रित है और वैश्विक साहित्यिक परिदृश्य को आकार देने वाले नए विचारों और नवाचारों को सामने लाएगा।
जयपुर बुकमार्क 2026 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। प्रकाशन पेशेवरों, लेखकों और मीडिया प्रतिनिधियों को ज्ञान साझा करने, नेटवर्किंग और सहयोग के इस प्रमुख मंच में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम और पंजीकरण से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए www.jaipurbookmark.org पर विजिट किया जा सकता है। मीडिया पंजीकरण https://media.jaipurliteraturefestival.org पर किए जा सकते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



