हैदराबाद, जनप्रिया ग्रुप ने मील का पत्थर पार करते हुए 40 वर्ष पूरे करते हुए 40,000 नए घरों की डिलीवरी कर विरासत में एक नया अध्याय जोड़ा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस संदर्भ में जुबली हिल्स स्थित जेआरसी कन्वेंशन में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 40वीं वर्षगांठ मनायी गयी। साथ ही ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर के. रविंदर रेड्डी का 72वाँ जन्मदिन मनाया गया। जेआरसी कन्वेंशन में गायक रेवंत ने संगीत से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
जनप्रिय अपस्केल के प्रबंध निदेशक क्रांति किरण रेड्डी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका संगठन उच्च स्तर पर पहुँच गया है। पिछले 40 वर्षों में हमने कई राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने कहा कि वह इच्छाशक्ति के साथ इस ऊँचाई पर पहुँचे हैं। उन्होंने इस सफलता को पिता रविंदर रेड्डी द्वारा रखी गई मजबूत नींव को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में जनप्रिया ग्रुप और अधिक रोमांचक परियोजना प्रस्तुत करेगा।
यह भी पढ़ें… अनूप जलोटा ने भजनों की प्रस्तुति से किया भावविभोर
जनप्रिया ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष के. रविंदर रेड्डी ने कहा कि इस तरह का निर्णय लेने के लिए आवास बोर्ड उनके लिए आदर्श है। इसके लिए हुडा और एचडीएफसी भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने अतीत में घर बनाने के अपने अनुभव साझा किए। लाभार्थियों ने याद किया कि उस समय आवास त्रण के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी थी। इन सबको ध्यान में रखते हुए हमने सभी के लिए किफायती आवास परिसरों का निर्माण किया। इस क्रम में रविंदर रेड्डी ने पिछले 40 वर्षों में अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया।
