प्लेसमेंट डे पर जेबीआईईटी छात्र को मिला 11.5 लाख का पैकेज
जेबीआईईटी ने मनाया प्लेसमेंट डे 2025 : छात्रों की सफलता का भव्य उत्सव
हैदराबाद, शहर के जे. बी. इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (JBIET) ने प्लेसमेंट डे पर संस्थान के 600 से अधिक छात्रों की रोजगार के अवसर मिले। एक छात्र को एडीवीआई की ओर से सर्वाधिक 11.5 लाख रुपये के पैकेज का प्रस्ताव दिया गया।
जेबीईएस के मुख्य संरक्षक व सचिव जे.वी. कृष्णा राव ने छात्रों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में सीखने की ललक कभी मरनी नहीं चाहिए। उन्होंने युवा उद्यमियों की सराहना की और सिविल सेवा तथा उद्यमिता में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों की उपलब्धियों की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् और अर्थशास्त्री डॉ. विकास सिंह ने छात्रों को नवाचार, धैर्य और आधुनिक नौकरी बाजार की मांग पर अपने विचार रखे। उन्होंने नैतिक मूल्यों और व्यावसायिक दुनिया में ईमानदारी से काम करने पर ज़ोर दिया। ज़ेन्सार टेक्नोलॉजीज़ के निदेशक डॉ. श्रीनिवास रायडू ने छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में निरंतर सीखने, कौशल विकास और अनुकूलनशीलता की आवश्यकता पर मार्गदर्शन दिया।
टेक महिंद्रा के महाप्रबंधक डॉ. जी. रविचंद्र, टाटा एलएक्सएसआई के इंडिया कैंपस प्रमुख एम. नवीन, वर्चूसा के इंडिया कैंपस प्रमुख अभिषेक दोईजोडे और कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन्स के कैंपस रिलेशनशिप पार्टनर प्रवीण डीजी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सभी ने छात्रों को तार्किक सोच और विश्लेषणात्मक क्षमता जैसे महत्वपूर्ण कौशलों के विकास पर जोर दिया।
जेबीईएस के निदेशक प्रो. संजय, प्राचार्य डॉ. पी.सी. कृष्णमाचार्य और बीईसी की प्राचार्य डॉ. सुमग्ना पटनायक भी अवसर पर उपस्थित थे। आयोजन के समापन पर डीन डॉ. नीलम पांडा ने सभी को शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें .. आईआईटी हैदराबाद का जापानी विश्वविद्यालय के साथ करार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



