जेसीआई बंजारा हैदराबाद की बंजारा प्रीमियर लीग-2025 संपन्न
हैदराबाद, जेसीआई बंजारा हैदराबाद द्वारा 5वीं साधारण सभा में बंजारा प्रीमियर लीग-2025 का आयोजन अत्तापुर स्थित स्ट्रेट ड्राइव में किया गया। आज यहाँ अध्यक्ष सर्वेश मालानी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय निदेशक (पी.आर. मार्केटिंग, जेसीआई इंडिया) किरण बंटू उपस्थित थे। बंजारा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी जेसीआई बंजारा हैदराबाद द्वारा की गई।
इसमें त्रिशाला टाइटन्स (ओनर भारती जैन), हेमराज स्मैशर्स (ओनर और कप्तान ऋषभ जैन), फ्लेमिंगो स्टनर्स (ओनर सोनी भट्ट), गली गैंगस्टर्स (ओनर सुमित मित्तल), पॉवरटेक्स पैंथर्स (ओनर मनोज जैन) एवं बालाजी ऑल स्टार्स (ओनर आकाश जाजू) के बीच 9 मैच खेले गये, जिसमें 90 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतिम मैच में पॉवरटेक्स पैंथर्स चैंपियन ने गली गैंगस्टर्स को हराकर चैंपियनशिप हासिल की।
मैन ऑफ दि मैच 1 के अनंत भक्कड़ (बालाजी ऑल स्टार्स), मैच 2 के मनीष जैन (त्रिशाला टाइटन्स), मैच 3 के संचित बंग (पॉवरटेक्स पैंथर्स), मैच 4 के अक्षय मणियार (फ्लेमिंगो स्टनर्स), मैच 5 के प्रवीण राठी (गली गैंगस्टर्स) एवं मैच 6 के नितिन बजाज (त्रिशला टाइटन्स), सेमीफाइनल 1 के संचित बंग, सेमीफाइनल 2 के के.के. बल्दवा रहे। मैन ऑफ दि सीरीज संचित बंग, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज देवांश काबरा, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के.के. बल्दवा को चुना गया। भोजन की व्यवस्था योगेश भट्टड़, कार्यक्रम सजावट की व्यवस्था आकाश जाजू ने की।
यह भी पढ़ें… जेसीआई बंजारा हैदराबाद की प्रभावी सार्वजनिक भाषण कार्यशाला संपन्न
विशेष योगदान और विजेताओं की घोषणा समारोह
महिला सशक्तिकरण विंग की अध्यक्ष भगवती मालानी ने सहयोग दिया। अवसर पर बंजारा फिटनेस स्क्वाड के सीजन 3 के विजेताओं की घोषणा रोहित काबरा ने की। साथ ही कार्यक्रम में विशेष योगदान के लिए पी.पी. गोविंद डालिया, सुमित मित्तल, कृष्ण कुमार बल्दवा की सराहना की। सलाहकार, तत्कालीन भूतपूर्व अध्यक्ष अभिषेक भक्कड़ के सहयोग, मार्गदर्शन और कार्य को व्यवस्थित करने के लिए सचिव सर्वेश मालानी ने प्रशंसा की। साथ ही प्रॉजेक्ट समन्वयक कृष्ण कुमार, अक्षय मणियार और संचित बंग की सराहना की गई।
अवसर पर गोविंद डालिया, गोविंद सारड़ा, श्याम हरकुट, के.के. बल्दवा, गोविंद कांकाणी, अभिषेक भक्कड़, पीसीपी अरुणा डालिया, प्रमोद जैन, रोहित अग्रवाल, रितेश बांठिया, स्वाति अग्रवाल, अनिल रायचंदानी, मनीषा रायचंदानी, निकिता भट्टड़, योगेश भक्कड़, मीनाक्षी बंग, माधुरी मणियार, निगम गोयल, मनीषा रायचंदानी, प्रियंका सोनी, नेहा बांठिया आकाश जाजू, अक्षय मणियार, अंकित भंसाली, अंकित तोतला, दिव्यांक जायसवाल, गोविंद झँवर, के.के. सोनी, पुनीत गर्ग, राजेश सोमानी, रोहित काबरा, संजीव पच्चीसिया, सर्वेश मलानी, शरद तापड़िया, श्याम मोदानी, स्मिता कटारिया, सोमेश झँवर, सुमित मित्तल, विकास मेहता, विनय मेहता, विशाल सांखला, अंकिता कपूरिया, अनुराधा चितलांगिया, सीए सोनू गिलड़ा, चेतना जैन, दिव्या झँवर, गरिमा झँवर, माधुरी मणियार, मीनाक्षी भूराड़िया, नम्रता बल्दवा, नेहा जैन, निकिता भट्टड़, प्रिया तोतला, प्रियंका सोनी, साक्षी कुकरेजा, सोनी भट्ट व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



