झारखंडः रामगढ़ में 80 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

रामगढ़, झारखंड में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है, जहां एक यात्री से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर उसे हिरासत में लिया गया। मध्य प्रदेश निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति को झारखंड के रामगढ़ जिले में लगभग 80 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रविवार को बरकाना रेलवे स्टेशन पर शक्ति पुंज एक्सप्रेस के जनरल कोच में नियमित जांच के दौरान उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित सामान को ट्रेन में एक कपड़े के बंडल में ले जाया जा रहा था और इसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 39.85 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मादक पदार्थ और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button