चाईबासा, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा (माओवादी) द्वारा लगाए गए एक आईईडी में विस्फोट होने से सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अमित रेनु ने बताया कि यह घटना छोटानागर थाना क्षेत्र के सरंडा जंगल में जारी संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई।
यह भी पढ़े : जुबिन गर्ग की तरह कांग्रेस भी लोगों को एकजुट करने का काम करती है : राहुल गांधी
अमित रेनु ने बताया कि अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाया गया आईईडी फट गया, जिसमें कोबरा बटालियन के जवान मनोज कुमार घायल हो गए। एसपी के अनुसार, जवान को इस घटना में मामूली चोट आई है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एक करोड़ रुपये के ईनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व वाले दस्ते को पकड़ने के लिए व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है।जिले को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं।(भाषा)
