तेलंगाना-आंध्र माहेश्वरी सभाओं की संयुक्त बैठक संपन्न
हैदराबाद, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सिकंदराबाद में नवनिर्मित माहेश्वरी भवन में किया गया। आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भगवान महेश की पूजा के बाद दिवंगत समाज बंधुओं के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया।
तत्पश्चात हैदराबाद सिकंदराबाद जिला अध्यक्ष भगवान पसारी ने अपने उद्बोधन में आगामी 13 एवं 14 सितंबर को हैदराबाद में कार्यसमिति की बैठक एवं एमजीसी 2026 जोधपुर चलने के लिए सभी का आह्वान किया। जिला मंत्री राजेश मालपानी ने महासभा के विभिन्न ट्रस्टों की जानकारी देते हुए सामाजिक जनगणना के विषय में अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश डालिया ने बताया कि कार्यसमिति बैठक का आयोजन बालाजी कन्वेंशन शमशाबाद में किया जाएगा।
कार्य समिति सदस्य नारायणदास बंग, श्याम सुंदर अटल (पेद्दापल्ली) एवं श्याम सुंदर लड्डा (भैंसा) ने अपने विचार रखे। दक्षिणांचल महिला संयुक्त मंत्री रेनू सारडा ने आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रादेशिक एवं जिला महिला संगठन के सहयोग का भरोसा दिलाया। युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष राहुल फोफलिया ने अपने ऊर्जावान उद्बोधन से युवा संगठन का आह्वान करते हुए एमजीसी के लिए अधिक से अधिक संख्या में नाम पंजीकृत करवाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़े: शांतिनाथ विधान की मंगल आराधना का समापन
युवा संगठन जिला मंत्री रौनक गट्टानी ने एमजीसी कार्यक्रम के साथ राजस्थान भ्रमण के लिए सभी से आग्रह किया। कार्यसमिति सदस्य भगवती बल्दवा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में समाज बंधुओं को आगामी एमजीसी कार्यक्रम के लिए 3000 पंजीकरण करवाने के लिए आह्वान किया। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के मंत्री प्रभु दयाल जाखोटिया ने आभार प्रदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय मंत्री रामदेव सारडा ने किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



