जुबली हिल्स उप-चुनाव : कोदंडराम ने कांग्रेस की जीत पर जताया हर्ष
हैदराबाद, जुबली हिल्स उप-चुनाव में कांग्रेस की जीत पर तेलंगाना जन समिति (तेजस) संस्थापक व विधान परिषद सदस्य प्रोफेसर कोदंडराम ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की जीत से नगर में तेजस की जिम्मेदारी बढ़ी है। तेजस के मोजमजाही मार्केट स्थित मुख्यालय पर कांग्रेस की विजय को लेकर जश्न मनाया गया और मिठाइयाँ बांटी गईं। इसके पश्चात प्रोफेसर कोदंडराम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव की जुबली हिल्स में जीत के बाद ग्रेटर हैदराबाद में तेलंगाना जन समिति की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

ग्रेटर की बस्तियों व क्षेत्रों में जनसमस्याओं के निरंतर परिष्कार के लिए पार्टी के नेताओं को पूरी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आगामी जीएचएमसी चुनाव तक तेजस नगर कमेटी को और मजबूत करने के लिए सभी कार्य करने होंगे। अवसर पर तेजस ग्रेटर हैदराबाद अध्यक्ष एम. नरसय्या, महासचिव पल्ले विनय कुमार, रमेश मुदिराज, जुबली हिल्स तेजस प्रभारी हनुमंत गौड़, आकुला श्रीनिवास, बट्टला रामचंदर, हनुमंत रेड्डी, दारा सत्यम, चंद्रगिरी सत्यनारायणा, मोहम्मद अफजल, मेरुगू श्रीनिवास यादव, वेंकटय्या आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… तुरंत जारी हो मध्याह्न भोजन की बकाया राशि : भट्टी विक्रमार्का
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



