न्यायमूर्ति सूर्यकांत अगले सीजेआई नियुक्त

नई दिल्ली, न्यायमूर्ति सूर्यकांत को बृहस्पतिवार को भारत का 53वाँ प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया और वह 24 नवंबर को पद्भार ग्रहण करेंगे। केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी करके उनकी नियुक्ति की घोषणा की। न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति भूषण आर. गवई का स्थान लेंगे, जो 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत लगभग 15 महीने तक प्रधान न्यायाधीश के पद पर रहेंगे और 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर नौ फरवरी, 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
उच्चतम न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवंबर को पद की शपथ लेंगे। वह लगभग 15 महीने तक प्रधान न्यायाधीश के पद पर रहेंगे।
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 24 नवंबर, 2025 से भारत का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। मेघवाल ने कहा, मैं उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।

यह भी पढ़ें… सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 1 से 15 नवंबर तक भारत पर्व : अमित शाह
हरियाणा के हिसार जिले में 10 फरवरी, 1962 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 मई, 2019 को शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश बने। न्यायमूर्ति सूर्यकांत अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र, भ्रष्टाचार, पर्यावरण और लैंगिक समानता पर ऐतिहासिक फैसले देने वाली पी में शामिल रहे हैं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




