रामायण में काजल अग्रवाल निभाएंगी मंदोदरी का किरदार

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही नई फिल्म रामायण में बॉलीवुड के स्टार हीरो रणबीर कपूर और दक्षिण की नैचुरल नायिका साई पल्लवी राम और सीता की भूमिका में नज़र आएंगे। यह फिल्म वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण से प्रेरित है। पैन इंडिया स्टार यश रावण की भूमिका में नज़र आएंगे। अब उनकी पत्नी मंदोदरी की भूमिका के लिए खूबसूरत नायिका काजल अग्रवाल को चुना गया है।

खबर है कि काजल अग्रवाल ने हाल ही में इस फिल्म में मंदोदरी के किरदार के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया है। सीता के बाद इसमें मंदोदरी का किरदार काफी अहम है। इसीलिए काजल अग्रवाल इसे करने के लिए तैयार हो चुकी हैं। यह फिल्म काजल के कॅरियर की यादगार फिल्म साबित होगी। इससे पहले मंदोदरी का किरदार तेलुगु फिल्मों में जमुना, कृष्णकुमारी. बी और सरोजा देवी जैसी वेटेरन अभिनेत्रियों ने निभाया है। अब काजल अग्रवाल भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रही हैं।

Ad


यह भी पढ़ें…हिट-4 में स्टार हीरो कार्ति

निर्देशक नितेश तिवारी फिल्म रामायण को दो भागों में बना रहे हैं। निर्माता नमित मल्होत्रा के अनुसार इस फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button