काजल अग्रवाल का नया कदम…
खूबसूरत नायिका काजल अग्रवाल ने न केवल ग्लैमरस भूमिकाओं से दर्शकों को आकर्षित किया, बल्कि अपने बेहतरीन अभिनय से भी लाखों दर्शकों के दिल को जीता है। ट्रेंडी लुक्स, हीरो के साथ मासी डांस स्टेप्स और दमदार क्रीन प्रेजेंस के चलते काजल ने तेलुगु फिल्म उद्योग में अपना विशेष स्थान बनाया है। काजल अग्रवाल का नया कदम एक बड़ी फिल्म का निर्देशन करने जा रही हैं।
टॉलीवुड के अलावा, काजल अग्रवाल ने तमिल एवं बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई है। साथ ही कुछ वेब सीरीज़ और स्पेशल सांग्स के ज़रिए भी दर्शकों का दिल वे जीतती रही हैं। मगधीरा, आर्या-2, चंदामा, बृंदावनम, मिस्टर परफेक्ट जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काजल बेहतरीन किरदारों में नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें…पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में नागार्जुना!
वर्ष 2020 में काजल अग्रवाल ने नामी व्यवसायी गौतम किचलू से शादी की और कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। मां बनने के कुछ समय बाद एक बार फिर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। काजल अग्रवाल इस समय कमल हासन की बहुचर्चित फिल्म इंडियन 3 में एक अहम किरदार निभा रही हैं, साथ ही मंचु विष्णु की ड्रीम माइथोलॉजिकल फिल्म कन्नप्पा में वे माता पार्वती देवी की भूमिका में नज़र आएंगी। हाल ही में रिलीज़ की गई फिल्म कन्नप्पा के ट्रेलर में काजल अग्रवाल को देखकर उनके प्रशंसक काफी खुश हो रहे हैं।
अभिनेत्री से निर्देशक बनने जा रही हैं काजल अग्रवाल
फिल्मों के अलावा काजल अग्रवाल एक तरफ विज्ञापनों में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर अपने निज़ी बिज़नेस पर भी फोकस कर रही हैं। इसके साथ ही अब वे निर्देशन की ओर भी अपने कदम बढ़ाने जा रही हैं।
खबर है कि जल्द ही काजल अग्रवाल एक बड़ी फिल्म का निर्देशन करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि वे एक ऐसी फिल्म पर काम कर रही हैं जिसमें वे न केवल निर्देशन करेंगी, बल्कि मुख्य भूमिका में भी नज़र आएंगी। निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म होगी। इसके लिए वह काफी उत्सुक हैं। यह फिल्म महिला प्रधान होने के साथ-साथ मनोरंजन से भरपूर होगी। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।
काजल अग्रवाल का यह नया कदम उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज़ साबित हो सकता है। आशा करते हैं कि सफल अभिनेत्री की तरह काजल अग्रवाल निर्देशक के रूप में भी बड़ी सफलता हासिल करेंगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



