कमल हासन करेंगे रजनीकांत की नई फिल्म ‘थलाइवर 173’ का निर्माण

चेन्नई, अभिनेता कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने बुधवार को घोषणा की कि वह अभिनेता रजनीकांत की अगली फिल्म ‘थलाइवर173’ प्रस्तुत करेगी। प्रोडक्शन हाउस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि फिल्म का निर्देशन सुंदर सी करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘यह ऐतिहासिक साझेदारी न केवल भारतीय सिनेमा की दो दिग्गज ताकतों को एकजुट करती है, बल्कि सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन के बीच पांच दशकों की दोस्ती और भाईचारे को भी रेखांकित करती है, जो कई पीढ़ी के कलाकारों और दर्शकों को प्रेरित करती रहेगी।’यह फिल्म राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के 44 साल पूरे होने के मौके पर आएगी। ‘थलाइवर173’ को पोंगल 2027 के दौरान रेड जायंट मूवीज के माध्यम से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। (भाषा )

यह भी पढ़ेआईएएस अधिकारी रिजवी का वीआरएस मंजूर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button