शतक से चूके केन विलियमसन

क्राइस्टचर्च, केन विलियमसन ने चोट से वापस पर 93 रन की शानदार पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहाँ इंग्लैंड के खिलाफ आ विकेट पर 319 रन बनाये। दिन का खेल जब 83 ओवर के बाद खत्म हुआ उस समय ग्लेन फिलिप्स 41 और टिम साउथी 10 रन बनाकर खेल रहे थे। साउथी इस श्रृंखला के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं।

विलियमसन चोट के कारण पिछले महीने भारत में न्यूजीलैंड की 3-0 की ऐतिहासिक जीत के दौरान टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने इस साल जून के बाद सिर्फ दो टेस्ट और प्रथम श्रेणी का एक मैच खेला है। न्यूजीलैंड की टीम चाय के विश्राम से पहले तीन विकेट पर 193 रन बनाकर अच्छी स्थिति में लेकिन इंग्लैंड ने दिन के आखिरी सत्र में विलियमसन सहित पाँच विकेट झटक कर अच्छी वापसी की। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने 20 ओवर में 69 रन देकर चार विकेट लिए। अपने 33वें शतक से सात रन से चूकने वाले विलियमसन ने इस दौरान कप्तान टॉम लाथम (47) के साथ 58, रचिन रविंद्र (34) के साथ 68 और डेरिल मिचेल (34) के साथ 69 रन की साझेदारी के साथ न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में रखा।

विलियमसन को टीम में विल यंग की जगह शामिल गया, जो भारत में न्यूजीलैंड की श्रृंखला जीत के नायक रहे थे। यंग बल्लेबाजी के लिए मुश्किल भारतीय परिस्थितियों में 48.8 की औसत से 244 रन बनाकर प्लेयर ऑफ दि सीरीज चुने गये थे। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने हालांकि धैर्य और एकाग्रता का शानदार नमूना पेश करते हुए अपनी वापसी को यादगार बनाया। उन्होंने 15वीं गेंद पर खाता खोला और सलामी बल्लेबाज लाथम के साथ साझेदारी के 50 रन पूरे होने पर उनका योगदान सिर्फ सात रन का था। नये गेंद का डट कर सामना करने के बाद उन्होंने पारी के 22वें ओवर में लगातार दो चौके लगाये, जिससे न्यूजीलैंड के रनों का शतक पूरा हुआ। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज अनुकूल परिस्थितियों का फायदा नहीं उा सके।(एपी)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button