कंतारा चैप्टर 1 ट्रेलर रिलीज़: ऋषभ शेट्टी ने नए रहस्यों से जोड़ने की कोशिश की
देशभर में तहलका मचाने वाली फिल्म कंतारा ने पैन इंडिया स्तर पर 400 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। अब निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी अपनी अगली पेशकश कंतारा चैप्टर 1 लेकर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लगभग तीन मिनट लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत सवाल से होती है-“मेरे पिता यहां क्यों गायब हो गए?”। हर सीन को रहस्य और भावनाओं से भरपूर दिखाने की कोशिश की गई है। खास बात यह है कि इसमें स्थानीय संस्कृति, ईश्वर में आस्था, सामाजिक अन्याय और विद्रोह की परतें एक साथ बुनी गई हैं।
अजनीश लोकनाथ का दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक ट्रेलर की जान बन गया है। वहीं, ऋषभ शेट्टी का लुक और उनका प्रेज़ेंस इस बार भी खासा प्रभावी नजर आता है। प्रोडक्शन वैल्यूज़, कला और कैमरा वर्क ने मिलकर फिल्म को एक भव्य कैनवास पर पेश किया है। साफ दिखता है कि हम्बाले फिल्म्स ने इस बार भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। तेलुगु में इस फिल्म को गीता आर्ट्स रिलीज़ कर रही है, जबकि निज़ाम क्षेत्र में मैथ्री मूवी मेकर्स वितरण संभालेंगे।हैं। ट्रेड सर्कल्स का मानना है कि कंतारा चैप्टर 1 दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत और ओवरसीज़ मार्केट में भी बड़ी सफलता दर्ज कर सकती है।
यह भी पढ़े : पवन कल्याण की ‘ओजी’ फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज़
फिल्म का भविष्य पूरी तरह इसकी कहानी पर निर्भर करेगा, लेकिन ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदों को पहले ही दोगुना कर दिया है। अब देखना यह होगा कि 2 अक्तूबर को रिलीज़ हो रही यह फिल्म क्या एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाकर नया इतिहास रच पाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



