मुलुगु ज़िले का कर्रेगुट्टाला नक्सल मुक्त : शिवधर रेड्डी

हैदराबाद, राज्य के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने मंगलवार को घोषणा की कि मुलुगु ज़िले का कर्रेगुट्टाला इलाका प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण है, अब वह माओवादी मुक्त इलाका बन गया है। मुलुगु ज़िले का दौरा कर रहे शिवधर रेड्डी ने पामुनूरु में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया और आदिवासी इलाकों की तरक्की का रास्ता बनाया। इस मौके पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्रेगुट्टा पर अब माओवादियों का असर शून्य है और सरकार व पुलिस इस इलाके के गुत्थीकोया जाति के लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए सरकार और पुलिस कार्य करेगी। इसके तहत ही पामुनूरु के 7 परिवारों को आर्थिक सहायता के तहत ऑटो और दुपहिया वाहन आवंटित किए गए। इसके साथ ही इलाके के आर्थिक रूप से पिछड़े हुए कुछ परिवारों को एक महीने का जरूरी सामान भी उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि माओवादी मुक्त कर्रेगुट्टा को एक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

क्योंकि यह इलाका वन संपदा और प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर है। उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता और तेजी से विकास के लिए वन, राजस्व, सीआरपीएफ और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने के लिए विशेष समन्वय केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने वेंकटपुरम पुलिस द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।

यह भी पढ़ें… अधिकारी बनकर गैस डिलीवरी बॉय से पैसा वसूलने वाले गिरफ्तार

200 वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई

इस अवसर पर उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन से ज्यादा कोई महत्वपूर्ण नहीं है और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए हम स्वयं और दूसरी की जान बचा सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने 200 वाहन चालकों में हेलमेट का वितरण किया। पुलिस विभाग के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया और वाहन चालकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद उन्होंने सीआरपीएफ की 39वीं बटालियन के फारवर्ड ऑपरेटिंग का दौरा कर जवानों से बातचीत की। उन्होंने दूरदराज के इलाकों में सीआरपीएफ के जवानों द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्रेगुट्टा जैसे पहाड़ी इलाकों में अपनी पकड़ बनाए रखने और इस क्षेत्र को माओवादी मुक्त इलाका बनाने के लिए राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के बीच लगातार समन्वयन की आवश्यकता है।

इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने मोरामूरु गाँव में नर्सरी का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को वन क्षेत्र बढ़ाने के कार्यों में शामिल कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस अवसर पर पीसीसीएफ सुवर्णा, ग्रे हाउंड्स के अतिरिक्त डीजीपी अनिल कुमार, इंटेलीजेन्स ब्यूरो की पुलिस महानिरीक्षक बी. सुमति, सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक विक्रम, एटूरू नागारम के एएसपी मननहट, ज़िला पुलिस अधीक्षक सुधीर आर. केनन आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button