कविता ने की विधानसभा में ज्योतिबा फूले की प्रतिमा स्थापित करने की माँग

हैदराबाद, विधानसभा परिसर में समाज सुधारक ज्योतिबा फूले की प्रतिमा स्थापित करने की माँग को लेकर तेलंगाना जागृति की संस्थापक व विधान परिषद सदस्य के. कविता ने विधानसभा सभापति को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 11 अप्रैल को फूले जयंती से पूर्व प्रतिमा स्थापित करने की माँग की।

तेलंगाना जागृति, युनाइटेड फूले फ्रंट, बीसी संघ के नेताओं, भारास के सचेतक के.पी. विवेकानंद गौड़, विधायक मर्री राजशेखर रेड्डी व अन्य के साथ विधानसभा स्थित सभापति के चेंबर में सभापति गड्डम प्रसाद कुमार को कविता ने ज्ञापन सौंपा। कविता ने कहा कि समाज के उत्तम विचारों व समाज सुधारकों की प्रतिमाओं को विधानसभा परिसर में स्थापित करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें… कविता ने कांग्रेस पर लगाया पिछड़े वर्गों को दरकिनार करने का आरोप

तेलंगाना जागृति की माँग पर विधानसभा परिसर में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर में फूले की स्थापना पिछड़ा वर्ग का सपना है, जिसे पूरा किया जाना चाहिए। अवसर पर युनाइटेड फूले फ्रंट के सह संयोजक बोल्ला शिवशंकर, तेलंगाना जागृति नेता श्रीधर राव व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button