काव्या थापर की हिन्दी फिल्मों से दूरी समझ से बाहर

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री और ओटीटी पर अब ऐसे कई सारे चेहरे हैं जो न केवल काफी अधिक पॉपुलर हैं, बल्कि लोग उन्हें दीवानगी की हद तक पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद वे किसी-न-किसी वजह से लोगों की नज़रों से दूर हैं। ऐसी ही एक ऐक्ट्रेस का नाम है काव्या थापर। काव्या ने अपनी एक खास पहचान तो बना ली है लेकिन लगता है जैसे उन्होंने खुद को कहीं छिपा लिया है।

शाहिद कपूर के साथ वेब सीरीज ‘फर्जी’ में नज़र आ चुकी ऐक्ट्रेस काव्या थापर ने अपने शानदार काम के ज़रिए जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। 20 अगस्त 1995 को मुंबई के एक पंजाबी परिवार में पैदा हुई काव्या थापर मुंबई में ही पली-बढ़ी। मां-पापा और बड़े भाई के साथ मुंबई में ही रहती हैं।

यह भी पढ़े: भारतीय सिनेमा में बढ़नी चाहिए महिला निर्देशकों की संख्या- गुनीत मोंगा

काव्या थापर ने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, पवई से पूरी की। स्कूली शिक्षा के बाद, उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑ़फ साइंस एंड कॉमर्स से बेचलर डिग्री हासिल करने के बाद मॉडलिंग में किस्मत आजमाते हुए ‘पतंजलि’, ‘मेकमायट्रिप’ और ‘कोहिनूर’ जैसे कई प्रोडक्ट की ऐड फिल्मों के लिए काम किया।

साल 2018 में काव्या थापर ने तेलुगु फिल्म ‘ई माया पेरेमिटो’ से अपने अभिनय कॅरियर की शुरूआत की। 2019 में उनकी पहली तमिल फिल्म ‘मार्केट राजा एमबीबीएस’ रिलीज़ हुई। तमिल फिल्म ‘पिचाईकरन 2’ में वह विजय एंटनी के साथ थी।

‘मिडिल क्लास लव’ काव्या की हिन्दी डेब्यू फिल्म थी। पिछले साल की रिलीज तेलुगु फिल्म ‘ईगल’ काव्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। इस समय काव्या थापर साऊथ की ही तीन फिल्में कर रही हैं, जिनमें विजय एंथनी के साथ एक तमिल फिल्म है। रवि तेजा और संदीप के साथ दो तेलुगु फिल्में कर रही हैं।

वेब सीरीज ‘केट’ और ‘फर्जी’ के बाद काव्या थापर की लोकप्रियता और उनके प्रति ऑडियंस की चाहत कुछ ऐसी है कि हिन्दी सिने दर्शक उन्हें ज्यादा से ज्यादा हिन्दी फिल्म और ओटीटी शोज में देखना चाहते हैं। फिलहाल, उन्होंने हिन्दी दर्शकों से खुद को छिपा रखा है। हिन्दी फिल्मों से उनकी दूरी फैंस की समझ से पूरी तरह बाहर है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button