जीवन की हर स्थिति में रखें नया दृष्टिकोण : रमेशजी

हैदराबाद, हमें हर स्थिति में एक नया दृष्टिकोण रखना चाहिए। सारा जीवन इस बात पर निर्भर करता है कि हम क्या सोचते-विचारते हैं। एक अच्छा विचार भी वेदना को समाप्त करने में सक्षम होता है। उक्त उद्गार बंजारा हिल्स स्थित अवर पैलेस में आयोजित सत्संग में सद्गुरु रमेशजी ने व्यक्त किए। रमेशजी ने कहा कि मौत इस बात पर निर्भर रहती है कि हमारा जीवन कैसा रहा।

किसी को भी अपनी मृत्यु के समय के बारे में पता नहीं होता। इसलिए सदैव ऐसा जीवन जीना चाहिए, जिससे मौत में वेदना न हो। जो हर पल प्रसन्नता और प्रेमभाव से जीवन जीता है, उसको मौत वेदना या कष्ट नहीं देती। ऐसे व्यक्ति को शरीर के छूटने का डर या कष्ट नहीं होगा। अगर शरीर से मोह होगा, तो उसके छूटने पर वेदना होगी। शरीर से नहीं चेतना से मोह होगा, तो मौत का पता भी नहीं चलेगा। चेतना से मोह में परमात्मा से मिलन की उत्सुकता होगी। जीवन में हर पल डर के स्थान पर उत्सुकता को आत्मसात करना चाहिए। हमारे भीतर की उत्सुकता का आनंद ही मिरैकल है।

यह भी पढ़ें… सोच को विशाल रखने पर ही उन्नति : सद्गुरु रमेशजी

प्रसन्नता, त्याग और समर्पण से जीवन का उत्कर्ष

रमेशजी ने कहा कि हमें अपना जीवन निर्भय होकर आनंद के साथ जीना चाहिए। हमारी अहमियत का भी एक दायरा होता है, इसलिए हमारे न रहने के बाद भी लोग खुश रहते हैं। इसलिए परिवार को ऐसा चलने देना चाहिए, जैसा हमारे न रहने के बाद चलेगा। इससे हम जिंदा रहते हुए इस स्थिति का आनंद ले सकते हैं। इसलिए जीवित रहते हुए सबको खुश रखने की आदत डाल लेनी चाहिए।

जीवन का पूर्ण आनंद लेने के लिए प्रसन्न रहना, लोगों को खुश देखकर खुश होना, प्रगति करना तथा हर पल अपने स्वरूप का आभास रखना, इन चार गुणों को धारण करना चाहिए। यह अपने आपमें एक बहुत बड़ा रहस्य है। जो इंसान प्रसन्न रहता है और प्रसन्नता देता है, वह हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करते हुए आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर होता है। गुरु माँ ने कहा कि गुरु का ज्ञान मुक्ति के मार्ग की ओर ले जाता है, लेकिन इसके लिए अहं को त्यागकर गुरु के प्रति समर्पित होना पड़ता है।

अहं का त्याग जीवन में दुःख का कारक बनता है। सभी प्रकार के नकारात्मक भावों से दूर रहते तथा सभी प्रकार की स्थितियों से मुक्त रहते हुए सभी से सद्भाव रखेंगे, तो जीवन आनंद से पूर्ण रहेगा और शुद्ध चेतना से साक्षात्कार होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button