कीर्ति सुरेश बच्चों के अधिकारों के लिए यूनिसेफ इंडिया सेलिब्रिटी एडवोकेट नियुक्त

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को यूनिसेफ इंडिया का ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने रविवार को इसकी घोषणा की। संगठन के एक बयान के अनुसार, तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में अपने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित भूमिकाओं के लिए पहचानी जाने वाली सुरेश, कमजोर बच्चों के लिए यूनिसेफ के प्रयासों का समर्थन करने वाले सार्वजनिक हस्तियों के एक विशेष समूह में शामिल हो गई हैं।

अपनी नयी भूमिका में अभिनेत्री मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और लैंगिक समानता जैसे प्रमुख मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने मंच का लाभ उठाएंगी -यह वे क्षेत्र हैं जिन पर वह अपनी फिल्मों के चयन और सार्वजनिक वकालत के माध्यम से लंबे समय से काम करती रही हैं।

यह भी पढ़े : अब हॉलीवुड में चलेगा श्रद्धा कपूर का जादू

यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने कहा कि यूनिसेफ इंडिया को प्रतिष्ठित अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है। दर्शकों के साथ उनका गहरा जुड़ाव बच्चों के अधिकारों और कल्याण की वकालत करने के लिए एक शक्तिशाली और प्रेरणादायक मंच प्रदान करता है। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सुरेश ने कहा कि यह जिम्मेदारी पाकर वह सम्मानित महसूस कर रही हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button