वेंकी अट्लूरी के निर्देशन में कीर्ति सुरेश…

तेलुगु फिल्मों के युवा निर्देशक वेंकी अट्लरी ने सुपरहिट फिल्म लक्की भास्कर से भारी सफलता हासिल की। इसमें मलयालयम के स्टार हीरो दुलकर सलमान और खूबसूरत नायिका मीनाक्षी चौधरी के बेहतरीन अभिनय और दमदार कहानी के कारण यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई। इसके बाद से ही निर्देशक वेंकी अट्लूरी की आने वाली फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

वेंकी अट्लूरी की नई फिल्म में कीर्ति सुरेश की एंट्री

वेंकी अट्लूरी अपनी अगली फिल्म को तेलुगु एवं तमिल में एक साथ बनाने की योजना बना चुके हैं। इसमें तमिल के स्टार हीरो सूर्या मुख्य किरदार निभाएंगे। पिछले कुछ समय से इसमें नायिका के रूप में कईं सारे नामों की खबरें आ रही थी। अब खबर है कि इसमें नायिका के रूप में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कीर्ति सुरेश को चुना गया है।

यह भी पढ़ें…मृणाल ठाकुर ने नए फोटोशूट में बिखेरा गुलाबी जादू

पिछले कुछ समय से कीर्ति सुरेश तेलुगु फिल्मों से दूर रही है। वह ज्यादा तर तमिल फिल्में कर रही है। हाल ही में एक वेब सीरीज में भी कीर्ति सुरेश ने दमदार किरदार निभाया है। अब वेंकी अट्लरी के निर्देशन में बन रही तेलुगु फिल्म में कीर्ति सुरेश काम करने को लेकर काफी उत्सुक है। यह फिल्म मई के दूसरे सप्ताह से सेट पर जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button