खम्मम : सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

Ad

खम्मम, खम्मम जिले में कार व ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में एक दंपति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह कोनीजेरला के पास पुल पर राजामंड्री से हैदराबाद जा रही कार ने ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर से बचने के प्रयास में ट्रक पुल की रेलिंग से जा टकराया। इसी दौरान वायरा से खम्मम की ओर आ रहा एक अन्य ट्रक भी अनियंत्रित होकर कार और पहले ट्रक से जा भिड़ा, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

घटना में कार सवार यू.वीराराजू (48) और उनकी पत्नी वीर शैलजा (36) की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। उनका 15 वर्षीय बेटा यशवंत गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि दंपति यशवंत के इंटर कॉलेज में दाखिले के सिलसिले में हैदराबाद आ रहे थे। घटना में ट्रक चालक अलागोनु श्रीनु भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका भी अस्पताल में इलाज जारी है।

Ad

यह भी पढ़ें… पुलिस व जीएचएमसी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर मामला दर्ज

दुर्घटना के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय एसआई सूरज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जांच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button