रसोई की रानी और यूट्यूबर मास्टर

एक औरत से पूछा कि आप हाउस वाइफ हो या वर्किंग वूमेन? वो बोली मैं फुल टाइम वर्किंग वूमेन हूं। सुबह सबको उठाती हूं तो अलार्म घड़ी हूं, रसोइया हूं, धोबिन हूं, टेलर हूं, कामवाली बाई हूं, बच्चों की टीचर हूं, बड़े-बूढ़ों की नर्स हूं, हर वक्त घर में रहती हूं सो सक्योरिटी गार्ड हूं।

मेहमानों की रिसेप्शनिस्ट हूं, शादी-ब्याह में सजधज कर जाती हूं तो मॉडल कहलाती हूं, मेरा कोई वर्किंग आवर नहीं है, ना छुट्टी, ना वेतन, ना इंक्रीमेंट, ना प्रोमोशन। बस एक सवाल का सामना करना होता है कि मैं दिन भर करती क्या हूं।

उसके सारे कामों में सबसे ज्यादा मीनमेख होती है उसके बनाये भोजन पर। एक मनचले ने पत्नी की परिभाषा दी है कि पत्नी उस शक्ति का नाम है जिसके घूर कर देखने भर से टिंडे की सब्जी में भी पनीर का स्वाद आने लगता है। वैसे अपने परिवारों में एक कन्फयूजन यह है कि रेस्टोरेंट में घर जैसा खाना चाहिये और घर में रेस्टोरेंट जैसा चटपटा।

यह भी पढ़ें… विश्व महिला दिवस, मुट्ठी में कैद है विकसित भारत का सपना

सोई की रानी की मेहनत और समाज की बदलती सोच

अब रसोई की रानी करे भी तो क्या करे। दाल-रोटी चूरमा-चटनी से लेकर बर्गर-नूडल तक तो बनाने लग गई है। यूट्यूब मास्टर से कोचिंग ले-लेकर तरह-तरह के छौंक लगा रही है, पकवान बना रही है। पर बच्चे खाने को देखते ही कहते हैं- क्या मम्मी यार… ये क्या बना दिया।

एक वह समय था जब समाज यह चाहता था कि बहू-बेटियां घरों में रहें और नौकरी की ना सोचें। आज हर परिवार चाहता है कि बेटे के लिये वर्किंग बहू मिल जाये। उनकी समझ में आ गया कि दहेज तो एक बार ही मिलेगा और वर्किंग वूमेन आ गई तो हर महीने चैक आयेगा। हमारे बड़े-बुजुर्गें की सोच में बदलाव आया है कि महिलाएं पैसे कमाने चाहे चाँद तक पहुंच जायें लेकिन चांद तक जाने से पहले वे रोटी-दाल बनाकर और चटनी कूट कर जायें।

सारा दिन किचन में वह एक टांग पर खड़ी रहे, कोई नहीं देखेगा। दो मिनट मोबाइल पकड़ ले उसे सारे घूरने लगेंगे। एक मनचले का कहना है कि महिला दिवस था तो सात मार्च को पर महिलाओं को तैयार होकर आने में वक्त लग गया, वे आठ मार्च को पहुंची और इसीलिये आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।

एक बर की बात है अक रामप्यारी किमें घणे ही छोह म्हं आ री थी। बोल्ली- लुगाई बेचारी के के संभालै? आदमी ताहिं संभालै, टाबरां तै संभालै, आदमी के मां-बाप संभालै अक घर संभालै? नत्थू माड़ी सी अवाज म्हं बोल्या- बस लुगाई अपणी जबान संभाल ले, बाकी सब किमें तो आप संभल ज्यैगा। अर इसकै बाद वो चार दिनां ताहिं बोल ए नीं पाया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button