कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का मुहूर्त पक्का
कृतिका कामरा और गौरव कपूर को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद से यह जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब खबरें हैं कि दोनों मार्च 2026 में शादी कर सकते हैं। रिलेशनशिप सार्वजनिक करने के बाद से इनका इवेंट्स में साथ नज़र आना हो या पब्लिक जगहों पर, दोनों की आपसी बॉन्डिंग और कम्फर्ट साफ दिखाई दे रहा है। उनकी केमिस्ट्री को फैंस खूब सराह रहे हैं और हर नए लुक और मुलाकात पर नज़र बनाए हुए हैं।
इसी बीच, यह चर्चा और तेज़ हो गई है कि दोनों 2026 में अपने रिश्ते को अगला कदम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि कृतिका और गौरव ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह नई जोड़ी मार्च के आखिर तक शादी कर सकती है। खबरों के मुताबिक, शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और दोनों अपने-अपने काम के शेड्यूल को इस तरह सेट कर रहे हैं ताकि मार्च के अंत में शादी हो सके।
इनके काम की बात करें तो जहाँ कृतिका कामरा फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपने दमदार काम से दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं, वहीं गौरव कपूर एक एंकर और अभिनेता के तौर पर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनका रिश्ता सादा, निजी और बेहद सच्चा नज़र आता है, जिसे फैंस दिल से पसंद कर रहे हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



