हैदराबाद में क्यूबकॉन एवं क्लाउड नेटिवकॉन इंडिया का आयोजन अगस्त में

हैदराबाद, क्लाउड नेटिव कंप्यूटिंग फाउंडेशन (सीएनसीएफ) के तत्वावधान में क्यूबकॉन एवं क्लाउड नेटिवकॉन इंडिया 2025 सम्मेलन 6-7 अगस्त को हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।

सीएनसीएफके क्यूबकॉन में भाग लेने वाले वक्ताओं और सत्रों की सूची जारी कर दी है। यह इसका उद्देश्य ओपन सोर्स और क्लाउड नेटिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को सामने लाना है। कार्यक्रम में दुनिया भर के डेवलपर्स, इंजीनियरों और तकनीकी लीडरों की भागीदारी होगी। वे लोग इस क्षेत्र से संबंधित अपने अनुभव और दृष्टिकोण साझा करेंगे।

इंफ्रा क्लाउड टेक्नोलॉजीज की सह-अध्यक्ष अतुल प्रिया शर्मा और जेडस्केलर की भवानी इंदुकुरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि 55 विशेषज्ञों की एक कार्यक्रम समिति के साथ मिलकर 57 विविध सत्रों का एक प्रभावशाली एजेंडा तैयार किया गया है। इन सत्रों में मुख्य भाषण, प्रेरक वक्तव्य सहित विभिन्न प्रकार के चर्चा सत्रों का आयोजन होगा। समावेशी और तकनीकी दृष्टि से समृद्ध कार्यक्रम का उद्देश्य क्लाउड नेटिव टूल्स और विधियों को भारत में और अधिक बढ़ावा देना है।

सीएनसीएफ के मुख्य तकनीकी अधिकारी क्रिस एनिस्ज़िक ने बताया कि भारत क्लाउड नेटिव इनोवेशन का उभरता हुआ केंद्र है। क्लाउड नेटिव में नयी प्रतिभा की यहाँ कोई कमी नहीं है। दूसरे वार्षिक क्यूबकॉन एवं क्लाउड नेटिवकॉन इंडिया के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अद्यतन ज्ञान साझा किया जाएगा। सम्मेलन डेवलपर्स को नए विचारों, तकनीकों और समाधानों से जोड़ने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

प्रमुख सत्र: एआई, सुरक्षा और क्लाउड नवाचार

इस वर्ष के प्रमुख सत्रों में भारत और वैश्विक तकनीकी नेताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें एडोबी के अमनदीप सिंह द्वारा सॉवरेन कुबेरनेट्स ग्राफाना लैब्स के मार्क टुडुरी का ई-बीपीएफ आधारित जीपीयू प्रदर्शन, इंफ्रा क्लाउड टेक्नोलॉजीज के निनाद देसाई और रुतुराज कडीकर द्वारा एक उत्पाद के रूप में आईडीपी पर प्रस्तुति और एनवीडिया के मेघा सिंघल और गुलशन खत्री द्वारा क्लस्टर एपीआई पर चर्चा शामिल हैं। जनरेटिव एआई और लार्ज लैंग्वेज मॉडल जैसे उभरते क्षेत्रों पर भी गहन चर्चा होगी। शिवाय लांबा और आशीष झा एजेंटिक एआई की सुरक्षा में फाइन-ग्रेन्ड ऑथराइजेशन के महत्व पर चर्चा करेंगे।

सम्मेलन के दौरान एक और प्रमुख आकर्षण डैन कोहन छात्रवृत्ति कार्यक्रम रहेगा, जिसके तहत छात्रों और ज़रूरतमंद तकनीकी पेशेवरों को सम्मेलन में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए भारत में आवेदन 16 जून के दोपहर साढ़े बारह बजे तक स्वीकारे जाएंगे।

यह भी पढें .. रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण जरूरी: मोदी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button