(पता चला है)
विश्व भर में हुए अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हो गई है कि शाकाहार, योग एवं ध्यान, सादा जीवन और नियमित व्यायाम जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां मधुमेह, हृदय रोगों और कैंसर आदि की संभावना को कम करते हैं। यही नहीं, भारतीय भोजन में डाले जाने वाले कई मसाले बहुत फायदेमंद हैं, जैसे- हल्दी आदि।
यह भी पढ़ें: नींबू के गुण बहुत हैं, सदा रखिए संग
अभी हाल ही में अमरीका में किए गए एक शोध के अनुसार हल्दी का सेवन कोलोन कैंसर की संभावना को कम करता है। योग और ध्यान की महत्ता को तो नकारा नहीं जा सकता। नवीनतम शोधों से पता चला है कि योग और ध्यान व्यक्ति के शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और कई रोगों के इलाज में प्रभावकारी सिद्ध हुए हैं। भोजन में शाकाहार, अर्थात फल- सब्ज़ियों में तो ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कई रोगों की संभावना को कम करते हैं।
