श्री दिगम्बर जैन मंदिर में मनाया गया भगवान पारसनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस

हैदराबाद, श्री दिगम्बर जैन मंदिर, केसरबाग, आगापुरा में गणिनी आर्यिका सौभाग्यमती माताजी के सान्निध्य में जारी 16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल के विधान की मंगलकारी आराधना के तहत 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर सौभाग्यमती माताजी ने कहा कि आज ही के दिन सम्मेद शिखर के स्वर्णभद्र कूट से पारसनाथ भगवान ने निर्वाण प्राप्त किया था। इस दिन जैन समाज के लोग निर्वाण लाडू चढ़ाते हैं। सौभाग्यमतीजी ने कहा कि व्यवक्ति की जीवन में जितनी ही कठिनाइयाँ आती हैं, उतना ही जीवन ऊपर उठता है। भगवान पारसनाथ का जीवन चरित्र इसका उदाहरण है। उन्होंने अपने जीवन में अनेक उपसर्ग सहे तभी आराध्य बने। श्री दिगम्बर जैन संस्था के तत्वावधान में जारी शांतिनाथ महामंडल विधान में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य बाबूलाल अशोक सुनील संजय पहाड़े परिवार तथा जिनेन्द्र भगवान के मस्तक पर शांतिधारा करने का सौभाग्य हुलासचंद सुनील अनिल विजय बाकलीवाल परिवार ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें… लव फॉर काऊ फाउंडेशन द्वारा गौ ग्रास हेतु गौ दान पात्रों का वितरण

धार्मिक अनुष्ठानों में समाजबंधुओं को मिला सौभाग्य

कृत्रिम सम्मेद शिखर की प्रतिकृति के समक्ष पारसनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य पुखराज विजय संजय काला परिवार को प्राप्त हुआ। शिखरजी की रचना के समक्ष 23 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य महावीर अर्चना पाटनी परिवार (वैशालीनगर भिलाई) ने प्राप्त किया। गणिनी आर्यिका सौभाग्यमती माताजी को जिनवाणी भेंट करने का सौभाग़्य धन्नालाल मांगीलाल कासलीवाल परिवार को प्राप्त हुआ।

माताजी के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य इंदरचंद नीरज ऋषभ टकसारी परिवार को प्राप्त हुआ। संध्याकाल की महाआरती का सौभाग्य बाबूलाल अशोक सुनील संजय पहाड़े परिवार तथा सम्मेद शिखरजी की रचना का उद्घाटन करने का सौभाग्य जयचंदलाल नवीन सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। अवसर पर उपस्थित अतिथियों को संस्था की ओर से सम्मान किया। विधान का आयोजन पंकज भैयाजी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार काला, मंत्री विनोद बज एवं अन्य पदाधिकारी, सदस्य और समाजबंधुओं ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button