माधापुर पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा, 13 वाहन जब्त

हैदराबाद, माधापुर पुलिस ने पेशेवर दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के 13 वाहनों को जब्त किया। आरोपी ने इस वर्ष कई क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था और पहले भी इसी अपराध में जेल जा चुका था।

माधापुर पुलिस ने दोपहिया वाहनों को चुराने वाले पेशेवर चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी के 13 दोपहिया वाहनों को जब्त किया। माधापुर पुलिस ने बताया कि नगरकुरनूल में रहने वाले एम. कुरमय्या (37) को दोपहिया वाहनों को चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह पेशे से मेस्त्री था, लेकिन आसानी से पैसा कमाने की लालच में दोपहिया वाहनों को चुराता था।

यह भी पढ़े: हैदराबाद : भारी मात्रा में गांजे की चॉकलेटे जब्त, एक गिरफ्तार

आरोपी ने इस वर्ष माधापुर में 10, केपीएचबी, कुकटपल्ली व नगरकुरनूल में 1-1 दोपहिया वाहनों को चुराया। वह इससे पहले वर्ष 2023 में भी माधापुर पुलिस क्षेत्र में 2 दोपहिया वाहनों को चुराने के आरोप में जेल की हवा खा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button