माघी गुप्त नवरात्रि में करें कुछ उपाय

Ad

इस साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा आज देर रात 1 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो चुकी है, जो 20 जनवरी, मंगलवार की देर रात 2 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर आज से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई रही है।

घटस्थापना मुहूर्त

आज सुबह 7 बजकर 14 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक।

पर्व समापन

अंतिम नवरात्रि 27 जनवरी, मंगलवार को होगा।

विक्रम पंचांग के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। आमतौर पर लोग चैत्र और शारदीय नवरात्रि के बारे में जानते हैं, लेकिन माघ और आषाढ़ मास में आने वाली गुप्त नवरात्रि का आध्यात्मिक और तांत्रिक दृष्टि से विशेष महत्व है। माघ मास की गुप्त नवरात्रि में साधक दसमहाविद्याओं की गुप्त रूप से आराधना करते हैं।

गुप्त नवरात्रि में धन, विवाह और सफलता के आसान उपाय

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा की विशेष पूजा करते समय तो उनके चरणों में कमल का पुष्प अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कमल के फूल से माता प्रसन्न होती हैं और भक्त की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस नवरात्रि के प्रत्येक दिन माता को 7 साबुत लौंग अर्पित करें। इससे व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए लाल कपड़े में अक्षत और कौड़ियां बांधकर एक पोटली बनाएं। इसे माता के चरणों में रखकर अपनी तिजोरी में रख लें। इससे घर में बरकत आएगी। युवक-युवतियों के विवाह में आने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए गुप्त नवरात्रि में माता पार्वती को 7, 9 या 11 हल्दी की गांठें अर्पित करें। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।

माघ नवरात्रि में हनुमान जी की सेवा भी लाभदायक होती है। इसके लिए एक साफ पीपल के पत्ते पर श्रीराम लिखें। उस पर थोड़ा-सा मीठा (गुड़ या बताशा) रखकर हनुमान मंदिर में अर्पित करें। यह उपाय धन लाभ और नए अवसरों को आकर्षित करता है।कोर्ट-कचहरी की समस्या से मुक्ति के लिए किसी देवी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं। माता से अपनी जीत की प्रार्थना करें। ऐसा करने से शत्रुओं पर विजय मिलने संभावना बढ़ जाती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button