महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ‘एक्स’ अकाउंट हैक

मुंबई, महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के एक्स अकाउंट के हैक होने की खबर सामने आई है। इस खबर से हंगामा मच गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ‘X’ हैंडल रविवार को हैक हो गया।

जानकारी के अनुसार हैकर्स ने पाकिस्तान और तुर्की के झंडों की तस्वीरें पोस्ट कर दीं। यह तस्वीरों को एशिया कप से भी जोड़ा जा रहा है। हैकर्स ने दोनों इस्लामी देशों की तस्वीरों वाली तस्वीरें उस दिन लाइव स्ट्रीम कीं, जिस दिन भारत और पाकिस्तान एशिया कप में अपना दूसरा मैच खेलने वाले हैं।

आधे घंटे से ज्यादा का लगा समय

हालांकि, इस पर तुरंत एक्शन लिया गया और इन पोस्ट को अकाउंट से हटाया गया। अकाउंट को वापस से सुरक्षित कर लिया गया है। इन पोस्ट को हटाने के लिए करीब 40 से 45 मिनट का समय लगा। उनके कार्यालय के अनुसार, तकनीकी टीम ने बिना किसी देरी के उप-मुख्यमंत्री के अकाउंट तक पहुंच फिर से प्राप्त करने और उसकी सुरक्षा बहाल करने के लिए कार्रवाई की।अकाउंट अब पूरी तरह से रिकवर हो गया है और सामान्य रूप से काम कर रहा है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना के दौरान किसी भी संवेदनशील जानकारी से समझौता नहीं किया गया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button