महाराष्ट्र : सांगली में घर में आग लगने से चार की मौत

मुंबई, महाराष्ट्र के सांगली जिले में सोमवार को दो मंजिला मकान में आग लगने से एक दम्पति, उनकी बेटी और तीन साल की पोती की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि विटा कस्बे के सावरकर नगर में मकान के भूतल पर स्थित बर्तन और बिजली के सामान की दुकान में सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और पहली और दूसरी मंज़िल तक फैल गई, जहां परिवार रहता था। उन्होंने बताया कि घर से बाहर निकलने का रास्ता संकरा था और पीड़ित वहां से निकल नहीं पाए।

यह भी पढ़े: दिल्ली : जहांगीरपुरी के बैंक्वेट हॉल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

अधिकारी ने बताया कि परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। उनकी पहचान विष्णु जोशी (50), उनकी पत्नी सुनंदा जोशी (46), बेटी प्रियंका योगेश इंगले (30) और पोती सृष्टि (3) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि परिवार के एक अन्य सदस्य सुरेश जोशी (20) को चोटें आईं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button